गोविंदा - रवीना टंडन - कादर खान स्टारर दूल्हे राजा को 22 साल, गोविंदा की आखिरी सोलो हिट
गोविंदा, कादर खान, रवीना टंडन स्टारर दूल्हे राजा की रिलीज़ को 22 साल पूरे हो चुके हैं। ये उस दौर की गोविंदा की इकलौती फिल्म है जिसे डेविड धवन ने नहीं डायरेक्ट किया था। फिल्म को डायरेक्ट किया था हरमेश मल्होत्रा ने। इस फिल्म के गाने अंखियों से गोली मारे से प्रेरित होकर हरमेश ने गोविंदा, रवीना टंडन और कादर खान के साथ इसी नाम की फिल्म बनाई जो फ्लॉप हुई थी।
ये फिल्म रिलीज़ हुई थी 1998 में और फिल्म ने उत्तर प्रदेश में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दिलचस्प है कि ये फिल्म गोविंदा की आखिरी सोलो हिट फिल्म थी।

1998 में दूल्हे राजा के बाद गोविंदा ने 45 फिल्में की हैं लेकिन उनमें से जितनी फिल्में हिट हुईं वो मल्टीस्टारर थीं जिनमें संजय दत्त के साथ हसीना मान जाएगी, अक्षय कुमार के साथ भागमभाग और सलमान खान के साथ पार्टनर शामिल है। उस दौर में गोविंदा, कादर खान और जॉनी लीवर की तिकड़ी दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी थी।
उस समय गोविंदा कॉमेडी के बादशाह थे और उनके नाम पर फिल्में बिक जाती थीं। देखिए 1998 में बाकी के एक्टर्स बॉलीवुड में क्या कर रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications
