कोलकाता में फांसी के फंदे से लटकी मिली 21 वर्षीय मॉडल, तीन महीने में ऐसी तीसरी घटना

कोलकाता के बांसड्रोनी इलाके में एक 21 वर्षीय कॉलेज की छात्रा और मॉडल रविवार को अपने किराए के अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। यह पिछले तीन महीने में इस तरह की तीसरी घटना है। पुलिस ने कहा कि उन्हें शुरू में संदेह था कि लड़की की मौत आत्महत्या से हुई है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल केस की छानबीन जारी है।

Recommended Video

Bengali Model Puja Sarkar की Mysterious Death से मची सनसनी | FilmiBeat

पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान पूजा सरकार के रूप में हुई है जो उत्तर 24 परगना जिले के गोबरदंगा कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी और दक्षिण कोलकाता के बंसद्रोनी इलाके में किराए के फ्लैट में रहती थी।

21-year-model-found-dead-in-kolkata-third-incident-in-3-months

पुलिस अफसर ने जानकारी देते हुए कहा, "उसका शव चार मंजिला आवासीय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर मिला था। वह तौलिये से पंखे से लटकी पाई गई।"

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार शनिवार की शाम पूजा अपनी सहेली के साथ एक रेस्टोरेंट गई थी। वापस लौटने के बाद, पूजा को आधी रात के आसपास एक फोन आया, जिसके बाद वह भागकर अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया।

पुलिस ने कहा, जब उसकी सहेली के बार-बार दरवाजा खोलने का अनुरोध करने के बाद उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को उसी कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। उसे तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें, पिछले तीन महीनों में यह तीसरी घटना है। मई के तीसरे सप्ताह में भी दो मॉडलों की फांसी से मौत हो गई थी। बिदिशा डी मजूमदार 24 मई को दमदम में अपने फ्लैट में लटकी हुई पाई गईं, जबकि इंडस्ट्री में उनकी दोस्त और सहयोगी मंजूषा नियोगी भी 27 मई को अपने पटुली आवास में लटकी हुई पाई गईं।

Worried about your mental well-being or of someone you know? Help is just a call away. Reach out to the nearest mental health specialist at COOJ Mental Health Foundation (COOJ)- 0832-2252525, Parivarthan- +91 7676 602 602, Connecting Trust- +91 992 200 1122/+91-992 200 4305 or Sahai- 080-25497777/ [email protected]

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X