लॅाक डाउन में खूबसूरत दुल्हन बनीं आलिया- रणबीर के साथ शादी की पहली तस्वीर, धड़ल्ले से Viral
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत 21 दिन के लिए लॅाक डाउन है। ऐसे में सोशल मीडिया पर स्टार्स के साथ उनके फैंस भी पूरी तरह से एक्टिव हैं। खासकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपने इंस्टाग्राम के साथ शादी और अफेयर को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में ये खबर आयी थी कि रणबीर और आलिया का ब्रेकअप हो गया है।
लेकिन आलिया ने एक तस्वीर पोस्ट कर ये साबित कर दिया कि रणबीर और उनके बीच कोई दरार नहीं आयी है। आलिया की इस तस्वीर के पीछे रणबीर का कैमरा था। फिलहाल रणबीर और आलिया की ये खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस दोनों को एक साथ शादी करते हुए देखना चाहते हैं।

ऐसे में वैभव नाम के स्कैच आर्टिस्ट ने रणबीर और आलिया की एक तस्वीर बनाई है। जिसमें आलिया की खूबसूरती के साथ रणबीर का दुल्हा वाला गेटअप काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले दोनों की एक फोटो शॅाप्ड तस्वीर भी वायरल हो चुकी है। फिलहाल जाने से पहले आपको दिखाते हैं रणबीर और आलिया की रोमांस से भरी हुई ये लीक तस्वीर, जिससे आप नजर नहीं हटा पायेंगे।
View this post on InstagramA post shared by Vaibhav Tiwari Artworks (@vaibhav_sketches) on


Click it and Unblock the Notifications











