2024 के लोकसभा चुनाव में इन सितारों का हुआ तख़्ता पलट, जानें किसने मारी बाजी

2024 Lok Sabha elections

2024 Lok Sabha elections: 2024 के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से ही होनी शुरू हो गई थी। देश भर को इंतजार था कि इस बार कौन मारेगा बाजी। बता दें कि राजनेताओं के साथ ही बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बार के वोटिंग रिजल्ट में काफी उतार चढ़ाव देखने वाला था, चलिए देखते हैं कि इस बार किस सितारे ने बाजी मारी और किसका हुआ तख्ता पलट।

किस-किस ने लड़ा चुनाव
कंगना रनौत, पवन सिंह, हेमा मालिनी, माधवी लता, कन्हैया कुमार, यूसुफ पठान, मनोज तिवारी, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, सुरेश गोपी ने अपनी किस्मत आजमाई थी।

कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश में भारी मतों से जीत मिली है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी का धन्यवाद किया था।

अरुण गोविल
रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से खड़े हुए थे। उनका मुकाबला सपा नेता सुनीता वर्मा से था, लेकिन अरुण गोविल को भारी मतों से जीत मिली है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान वह अपने बयानों से चर्चाओं में बने रहे थे।

पवन सिंह का नहीं चला जादू
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह रोहतास और औरंगाबाद जिलों के तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनी काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका जादू नहीं चला।

सयानी घोष
टीएमसी ने सयानी घोष को पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा। बता दें कि सयानी उड़िया और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। बता दें कि उनके विपक्ष में बीजेपी से डॉ. अनिर्बान गांगुली खड़े थे, लेकिन सयानी ने उन्हें हराकर जीत हांसिल की है।

मनोज तिवारी
उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा चुनाव में खड़े हुए भोजपुरी एक्टर और गायक मनोज तिवारी का मुकाबला कन्हैया कुमार के साथ था। बता दें कि इस चुनाव में को जीत हांसिल हुई है।

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी मथुरा की सीट से लड़ रही थीं। बताया जा रहा है कि वह भारी मतों से जीती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X