..................... 2024 first bad news bollywood Rakesh Bedi phone scams loses 75 thousand - Hindi Filmibeat

साल 2024 की सबसे पहली बुरी खबर! गदर 2 एक्टर के घर में पसरा मातम

Rakesh Bedi Fraud

Rakesh Bedi Fraud: टेलीविजन और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राकेश बेदी हाल ही में एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। राकेश बेदी एक फोन स्कैम की चपेट में आ गए हैं जिसके बाद उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। उनसे एक स्कैमर ने फोन कॉल के जरिए 75000 रुपये की धोखाधड़ी की है। राकेश बेदी ने लोगों के चेताया है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें। राकेश बेदी ने कहा कई स्कैमर खुद को सेना का जवान बताकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

राकेश बेदी ने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि स्कैमर्स ने उनसे जालसाजी करके 75,000 ऐंठ लिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया है कि मैं बड़े नुकसान से बच गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग ऐसे जालसाजों से बचें जो सेना के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

30 दिसंबर 2023 को एक तरफ लोग साल का आखिरी पल बिता रहे थे, उसी वक्त राकेश बेदी को हजारों का चूना लग गया। एक शख्स ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर राकेश बेदी के साथ फ्रॉड किया। जब तक उन्हें एहसास होता कि ये स्कैम है, तब तक उन्हें 75 हजार का चूना लग गया था। शख्स ने अभिनेता से उनके पुणे वाले फ्लैट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। 1 जनवरी 2024 को एक्टर ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।'

69 साल के राकेश बेदी पिछले चार दशक से सिनेमा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया है। आखिरी बार अभिनेता को विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके और सनी देओल स्टारर गदर 2 में देखा गया था। साल 2022 में राकेश ने टीवी शो वाह भाई वाह में काम किया था। इसके अलावा वह चमक सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

Read more about: rakesh bedi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X