Breaking काबिल के बाद रोनित रॉय ने लिया यह बड़ा फैसला, नहीं बनेंगे विलेन
काबिल के बाद रोनित रॉय अपनी अगली फिल्म में विलेन नहीं बल्कि हीरो का किरदार निभायेंगे। इसमें उनका साथ देंगी जूही चावला. अप्रैल से शुरू करेंगे शूटिंग।
काबिल से टॉप विलेन की कैटेगरी में शामिल होने के बाद रोनित रॉय अपनी अगली फिल्म में पॉजिटिव किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर कई बार उन्हें केवल ग्रे सेड किरदार निभाए हैं। लेकिन अब वह इस नई फिल्म से सिनेमा में अपनी विलेन वाली इमेज को बदलने जा रहे हैं। वह अब हिंदी की जय करते हुए नजर आयेंगे।
भूतनाथ फेम डायरेक्टर विवेक शर्मा की अगली फिल्म कखगघ नंगा में वह लीड किरदार में होंगे। जूही चावला उनकी पत्नी का किरदार निभायेंगी। चॉक एंड डस्टर के बाद वह दोबारा कखगघ की पाठशाला में होंगी।गौरतलब है कि पहली बार जूही और रोनित एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

हिंदी सिनेमा में तो जैसे बच्चों की फिल्म का सूखा पड़ गया है। बाल फिल्म का निशान पर धूल पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में विवेक शर्मा भूतनाथ के बाद दोबारा बच्चों का सिनेमा लेकर हाजिर हो रहे हैं। वह इस फिल्म के राइटर भी हैं।
पंद्रह बाल कलाकारों से सजी इस फिल्म में कॅामेडी और भावनाओं का दमदार तालमेल देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं संजय मिश्रा, सोनाली कुलकर्णी और सौरभ शुक्ला जैसे माहिर कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में शुरू की जाएगी। किसान के बच्चों के संघर्ष पर इस फिल्म का फोकस होगा। साथ ही यह फिल्म मोबाइल क्रांति के कारण बच्चों पर बढ़ते हुए विपरित प्रभाव पर प्रहार करेगी कि किस तरह मोबाइल के ए बी सी डी के कारण बच्चे हिंदी के महत्व को भूल गए हैं।
कुल मिलाकर यह फिल्म इंफोटेनमेंट का तड़का लेकर आएगी। जूही और रोनित को एक साथ देखना भी दिलचस्प होगा। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। थोड़े ही समय में यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











