साल 2015 क्यों खास है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिए!
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2014 काफी बेहतरीन रहा। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म मैरी कॉम सुपरहिट साबित हुई। मैरी कॉम बन प्रियंका ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उन्हें समीक्षकों का प्यार भी मिला। वहीं, आने वाले साल को लेकर भी प्रियंका काफी उत्साहित हैं।

साल 2015 में प्रियंका कई नए चीजें शुरू करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि, साल 2015 मेरे लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा। म्यूजिक से संबंधित और अपनी कंपनी में प्रियंका कई नए काम शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका इस सब बातों को लेकर काफी उत्साहित हैं।
एक मैगजीन के लांच पर मौजूद प्रियंका ने कहा कि, अगला साल उनके लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं आपको बता दें कि साल 2015 में प्रिंयका की तीन फिल्में रिलीज होने वाली है। जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो', संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और मधुर भंडारकर की फिल्म 'मैडमजी'।
इन सारी फिल्मों से न सिर्फ प्रियंका को बल्कि दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं। मधुर भंडारकर के साथ प्रियंका फैशन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं। वहीं, संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, हमें भी लगता है प्रियंका की साल 2015 आपके लिए झोली भर खुशियां लाने वाला है। लिहाजा, आने वाले समय के लिए ऑल दि बेस्ट प्रियंका..


Click it and Unblock the Notifications