गुरु ग्रंथ साहिब अपमान मामला 2015: अक्षय कुमार को भेजा गया समन, स्पेशल टीम करेगी पूछताछ
अक्षय कुमार जो कि हमेशा से विवादों से दूर रहते है उनके साथ एक समस्या हो गई है..बता दें कि 3 साल पुराना एक मामला फिर सामने आया है और उनको समन भेजा गया है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम अक्षय कुमार से 2015 के गुरु ग्रंथ साहिब अपमान मामले को लेकर पूछतांछ करने वाली है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार को इसके लिए समन जा चुका है और वो एस आई टी के सामने 21 नवंबर को अमृतसर के सर्किट हाउस में पेश होंगे।
इस मामले में ना सिर्फ अक्षय कुमार को बल्कि उनके साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को भी समन भेजा गया है। इस समन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही है।

इसके अलावा भी अक्षय कुमार को लेकर कुछ समय पहले सामने आया था कि उन्होने डेरा प्रमुथ गुरमीत राम रहीम को माफ करने को लेकर बीच बचाव किया था।
हालांकि इस बात अक्षय कुमार ने पूरी तरह से नकारते हुए कहा था कि वो राम रहीम से मिले तक नहीं है। एस आई टी ने इसके अलावा कई और अधिकारियों और कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
हालांकि अब अक्षय कुमार को लेकर इस मामले में क्या सामने आता है ये तो आने वाला समय बताएगा। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इस समय फिल्म केसरी को लेकर चर्चा में है जिसमें वो एक सिख का रोल ही अदा कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications