वजन घटाकर साल 2014 जीतने चलीं सुष्मिता सेन
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन फाइनली अपना वजन कम कर लिया और बड़े पर्दे पर वापसी की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस बारे में वह खुद ही ऐलान कर चुकी हैं। सुष ने खुद कहा कि वर्ष 2014 उनका होने जा रहा है। वह दो फिल्मों की शूटिंग जल्द ही करने जा रही हैं।
एक इवेंट के दौरान सुंदरी ने कहा कि , "वास्तव में मैं 2013 से तैयारी कर रही हूं। मैं जानती हूं कि जब भी कोई कलाकार वजन घटाता है या पतला या चुस्त दिखने लगता है तो इसके पीछे हमेशा कोई एक वजह होती है। लेकिन मैं अपने जीवन के सभी पहलुओं के लिए सबसे बढ़िया समय के लिए तैयार हो रही हूं। पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से 2014 मेरा होने जा रहा है।"
सुष ने खुद कहा था कि अब उनकी बेटी अलीशा पूरे तीन साल की हो गयी है इसलिए अब वह आराम से फिल्मों में काम कर सकती हैं। मालूम हो कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है जिनकी परवरिश सुष्मिता सेन कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम अलीशा है जो कि तीन साल की हो चुकी है। साल 2010 में सुष्मिता ने नो प्रॉब्लम फिल्म में काम किया था।
साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सुष्मिता सेन ने 'जोर', 'सिर्फ तुम', 'बीबी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'हिंदुस्तान की कसम', 'आंखे', 'मैं हूं ना' और 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'मैं हूं ना' और 'बीबी नंबर वन' उनकी यादगारी फिल्में हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications