सोनाक्षी के बालों का राज वाटिका हेयर ऑयल
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वाटिका एनरिच्ड कोकोनट हेयर ऑइल की विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने कहा कि उनके पेशे में बालों की अलग-अलग स्टाइल के लिए कई तरह के रासायनिक तत्व बालों पर प्रयोग किये जाते हैं। वाटिका हेयर ऑइल से की गई मालिश बालों को कमजोर होकर टूटने से बचाती है। सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, "दिन भर में मुझे जितने रासायनिक तत्व बालों पर लगाने पड़ते हैं, वो बालों को कमजोर करते हैं। यही खतरा हर दिन के तनाव और प्रदूषण से भी होता है, जो आगे चलकर बालों के गिरने का कारण बनते हैं।"
सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने बालों के लिए कई अलग-अलग तेल इस्तेमाल किए लेकिन सब बेकार रहा। उन्होंने कहा, "मेरे हेयर स्टाइलिस्ट ने मुझे वाटिका एनरिच्ड कोकोनट हेयर ऑइल से बालों की मालिश करने की सलाह दी।" और अब सोनाक्षी सिन्हा अपने बालों को लेकर पूरी तरह से बेफिक्र हैं। सोनाक्षी सिन्हा से पहले भी वाटिका हेयर ऑयल के एड में कुछ सेलिब्रिटीज नज़र आ चुकी हैं। अब सोना इस एड में दिखेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी आने वाली फिल्म लुटेरा की शूटिग में वयस्त हैं। लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक पेटंर के किरदार में हैं। खबर ये भी है कि इस फिल्म के बाद सोनाक्षी सिन्हा फिल्म कमांडो के सीक्वल में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
