'द किंग्स स्पीच' के लिए हूपर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर
उन्होंने इसी श्रेणी में नामांकित डैरेन एरोनॉफस्की ('ब्लैक स्वान'), डेविड ओ.रसेल ('द फाइटर'), डेविड फिंचर ('द सोशल नेटवर्क') और जोइल कोएन व ईथान कोएन ('ट्रू ग्रिट') को पीछे छोड़ यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है।
यहां रविवार रात आयोजित 83वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह में 'द किंग्स स्पीच' और 'इंसेप्शन' को चार-चार ऑस्कर पुरस्कार मिले। 'द किंग्स स्पीच' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ लेखन का भी पुरस्कार मिला।
'द सोशल नेटवर्क' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सम्पादन, सर्वश्रेष्ठ संगीत (मूल गीत), सर्वश्रेष्ठ लेखन (रूपांतरित पटकथा) के ऑस्कर पुरस्कार मिले। यह फिल्म 2009 में आई किताब 'द एक्सीडेंटल बिलियनेयर्स' पर आधारित है जो सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक की शुरुआत की कहानी पेश करती है।
डेनमार्क की फिल्म 'इन ए बेटर वर्ल्ड' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस साल 10 श्रेणियों में नामांकित 'ट्रू ग्रिट' कोई पुरस्कार हासिल न कर सकी। 'टॉय स्टोरी 3', 'एलिस इन वंडरलैंड' और 'द फाइटर' में से प्रत्येक को दो-दो पुरस्कार मिले।
'एलिस इन वंडरलैंड' को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का पुरस्कार मिला। 'इनसाइड जॉब' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का ऑस्कर मिला। निर्देशक ल्यूक मैथनी को 'गॉड ऑफ लव' के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला। 'स्ट्रेंजर्स नो मोर' के लिए कैरेन गुडमैन और क्रिक साइमन को छोटे विषयों पर बनी सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का पुरस्कार मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











