फर्थ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, पोर्टमैन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
लास एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता कोलिन फर्थ को 'द किंग्स स्पीच' में अभिनय के लिए यहां 83वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। अभिनेत्री नटाली पोर्टमैन को 'ब्लैक स्वान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में 'ब्यूटीफुल' के लिए जेवियर बारडेम, 'ट्रू ग्रिट' के लिए जेफ ब्रिजेज, 'द सोशल नेटवर्क' के लिए जेसी इसेनबर्ग और '127 ऑवर्स' के लिए जेम्स फ्रेंको भी नामांकित थे।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में पोर्टमैन ने 'द किड्स आर ऑल राइट' के लिए एनीटी बेनींग, 'रैबिट होल' के लिए निकोल किडमैन, 'विंटर्स बोन' के लिए जेनिफर लॉरेंस और 'ब्लू वैलेंटाइन' के लिए मिशेल विलियम्स को पीछे छोटकर यह पुरस्कार हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











