'द किंग्स स्पीच' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में 'ब्लैक स्वान', 'द फाइटर', 'इंसेप्शन', 'द किड्स आर ऑल राइट', '127 ऑवर्स', 'द सोशल नेटवर्क', 'टॉय स्टोरी 3', 'ट्रू ग्रिट' और 'विंटर्स बोन' भी नामांकित थीं। 'द किंग्स स्पीच' का इस साल 12 श्रेणियों में नामांकन हुआ था।
साल 2010 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'टॉय स्टोरी 3' को सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्म श्रेणी का पुरस्कार मिला है।
'टॉय स्टोरी' श्रृंखला की इस तीसरी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 1.1 अरब डॉलर की कमाई कर टिम बर्टन की 'एलिस इन वंडरलैंड', क्रिस्टोफर नोलन की 'इंसेप्शन', 'हैरी पॉटर एंड द डैथी हैलोज पार्ट वन' और 'श्रेक फॉरएवर ऑफ्टर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
रविवार को हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में 'द सोशल नेटवर्क' के लिए एरॉन सॉरकिन ने सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा का ऑस्कर जीता। यह एरॉन का अब तक का पहला ऑस्कर पुरस्कार था। डेविड सीडलर को 'द किंग्स स्पीच' के लिए सर्वश्रेष्ठ लिखित पटकथा का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











