रहमान चूके, 'द किंग्स स्पीच', 'इंसेप्शन' को 4-4 ऑस्कर (लीड-1)

By Ians English

रहमान सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत और सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार पाने से चूक गए। वह फिल्म '127 आवर्स' के लिए दो श्रेणियों में नामांकित थे।

निर्देशक टॉम हूपर को उनकी फिल्म 'द किंग्स स्पीच' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ लेखन का भी पुरस्कार मिला।

इसी फिल्म के लिए अभिनेता कोलिन फर्थ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। डेविड सीडलर को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का ऑस्कर पुरस्कार मिला। 'द किंग्स स्पीच' का इस साल 12 श्रेणियों में नामांकन हुआ था।

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंसेप्शन' को सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि सम्पादन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण और सर्वश्रेष्ठ विज्युल इफेक्ट्स का ऑस्कर पुरस्कार मिला। वॉली फीस्टर को सर्वश्रेष्ठ छायांकन के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया। रिचर्ड किंग को सर्वश्रेष्ठ ध्वनि सम्पादन और लोरा हिश्र्चबर्ग, गैरी रिज्जो और एड नोविक को सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण का ऑस्कर मिला।

'द सोशल नेटवर्क' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सम्पादन, सर्वश्रेष्ठ संगीत (मूल गीत), सर्वश्रेष्ठ लेखन (रूपांतरित पटकथा) के ऑस्कर पुरस्कार मिले। यह फिल्म 2009 में आई किताब 'द एक्सीडेंटल बिलियनेयर्स' पर आधारित है जो सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक की शुरुआत की कहानी पेश करती है। इस फिल्म के लिए एरॉन सॉरकिन ने सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा का ऑस्कर जीता।

'टॉय स्टोरी 3', 'एलिस इन वंडरलैंड' और 'द फाइटर' में से प्रत्येक को दो-दो पुरस्कार मिले। 'एलिस इन वंडरलैंड' के लिए रॉबर्ट स्ट्रॉमबर्ग और कैरेन ओहैरा को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का पुरस्कार मिला। इसी फिल्म के लिए अमेरिकी डिजाइनर कॉलीन एटवुड को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल 2010 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'टॉय स्टोरी 3' को सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्म श्रेणी का पुरस्कार मिला है। अभिनेत्री नटाली पोर्टमैन को 'ब्लैक स्वान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

'द फाइटर' में अभिनय के लिए अभिनेता क्रिश्चन बेल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के ऑस्कर से सम्मानित किया गया। यह बेल का पहला ऑस्कर पुरस्कार था। अभिनेत्री मेलिसा लियो को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला।

डेनमार्क की फिल्म 'इन ए बेटर वर्ल्ड' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस साल 10 श्रेणियों में नामांकित 'ट्रू ग्रिट' कोई पुरस्कार हासिल न कर सकी।

'इनसाइड जॉब' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का ऑस्कर मिला। निर्देशक ल्यूक मैथनी को 'गॉड ऑफ लव' के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला। 'स्ट्रेंजर्स नो मोर' के लिए कैरेन गुडमैन और क्रिक साइमन को छोटे विषयों पर बनी सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का पुरस्कार मिला।

शॉन टैन और एंड्रयू रूहेमैन को 'द लॉस्ट थिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ मेकअप का ऑस्कर पुरस्कार 'द वोल्फमैन' फिल्म के लिए रिक बैकर और डेव एल्से को दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X