ईमानदार फिल्म है 'तनु वेड्स मनु' : आनंद राय
राय ने आईएएनएस से कहा, "यह एक ईमानदार फिल्म है। आपको लगेगा कि आप फिल्म के किरदारों में से एक हैं, उस प्रेम कहानी का हिस्सा हैं और उस हास्य का हिस्सा हैं। इस फिल्म में जो ईमानदारी है, उसे लेकर मैं बहुत सकारात्मक हूं।"
उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से ऐसी दुनिया की कहानी है, जहां से मैं ताल्लुक रखता हूं, जहां मेरी जड़ें हैं और जहां से मैंने बढ़ना शुरू किया। एक दिल्लीवासी होने के नाते मैं उत्तर भारतीय संस्कृति को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। जब आप एक कहानी पेश करें तो उसे सही ढंग से दिखाना जरूरी है, ऐसा करने से यह हर कहीं पहुंचती है। यह एक काल्पनिक कहानी है लेकिन फिर भी मेरे लिए यह जिंदगी से जुड़ी हुई है।"
शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म में कंगना और माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। राय कहते हैं, "मैं इस बात को लेकर बहुत सुनिश्चित था कि मनु का किरदार माधवन को निभाना चाहिए और तनु के लिए मुझे किसी ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी जो इस तरह की भूमिका करना चाहती हो और उसमें इसके लिए क्षमता हो। कंगना हर चुनौति का सामना कर सकती थीं। उन्होंने इस फिल्म से दुनिया के सामने अपनी बनी-बनाई छवि को तोड़ा है और आगे बढ़ी हैं।"
राय ने 'स्ट्रेंजर्स' से निर्देशन की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'थोड़ी लाइफ थोड़ा मैजिक' (2008) का निर्देशन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











