हैथवे के मन में मां बनने की चाहत
लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एनी हैथवे मां बनने की चाहत रखती हैं और वह मानती हैं कि वर्ष 2016 तक शादी कर ऐसा कर पाएंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक हैथवे इस समय अभिनेता एडम के साथ समय बिता रही हैं। वह स्वीकार करती हैं कि अगले पांच वर्षो के भीतर मां बनने के बारे में जरूर विचार करेंगी।
हैथवे कहती हैं, "फिलहाल शादी करने की मेरी कोई योजना नहीं है, लेकिन जब समय आएगा तो मैं इसके बारे में सोचना शुरू करूंगी। मैरे पास जल्दी ही एक बच्चा होगा और अगले पांच वर्षो में ऐसा होने की उम्मीद कर रही हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











