भारत में होगी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग

By Ians English

वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जल्दी ही भारत में तीन नई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होगी। हॉलीवुड में एक भारतीय मूल के अमेरिकी टैलेंट प्रबंधक की मदद से निर्माता भारतीय बाजार को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रहे हैं।

हॉलीवुड की एक शीर्ष फिल्म प्रतिभा प्रबंधन एवं टेलीविजन निर्माण कम्पनी ब्रिल्सटीन एंटरटेनमेंट पार्टनर्स (बीईपी) के प्रबंधक जय खन्ना कहते हैं, "शूटिंग स्थल के रूप में भारत को चुनने की प्रक्रिया आसान है।"

भारतीय बाजार के सम्बंध में समझ बढ़ाने की बीईपी की परियोजना के प्रमुख खन्ना ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "मुख्य बात सही भागीदारों को खोजना है, ऐसे भागीदार जिनमें भारतीय परिदृश्य व वहां की राजनीति को लेकर सही समझ हो और जो यह समझते हों कि अमेरिकी फिल्मकारों और कलाकारों को कौनसी चीजें ज्यादा लुभावनी लगेंगी।"

जिन तीन फिल्मों की भारत में शूटिंग का लक्ष्य रखा गया है, उनमें से पहली 'होप लॉस्ट' है। गर्मियों में मुम्बई में इसकी शूटिंग करने का इरादा है। यह जेफ अल्बर्ट की पुस्तक श्रृंखला पर आधारित होगी। मार्लोन पैरी के निर्माण में राजीव विरानी इसका निर्देशन करेंगे।

दूसरी फिल्म 'रिवर ऑफ गॉड्स' इयान मैकडोनाल्ड के उपन्यास पर आधारित होगी। इयान के इस उपन्यास को 2004 में ब्रिटिश साइंस फिक्शन पुरस्कार मिल चुका है।

तीसरी 'लास्ट बैचलर' एक अंतर्राष्ट्रीय रोमांटिक हास्य फिल्म है। राजस्थान और गोवा में इसकी शूटिंग होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X