फिर साथ काम करेंगे प्रियदर्शन, मोहनलाल
उनकी इस फिल्म का मुख्य हिस्सा अबू धाबी में फिल्माया जाएगा। प्रियदर्शन ने अबू धाबी रवाना होने से पहले आईएएनएस से कहा कि वह सात साल बाद कोई मलयालम फिल्म कर रहे हैं इसलिए बहुत उत्साहित हैं।
पिछले 27 सालों से मनोरंजन उद्योग में काम कर रहे प्रियदर्शन ने कहा, "हम दोनों लंबे समय से साथ में काम करना चाहते थे, अंतत: अब ऐसा हो रहा है।"
प्रियदर्शन और मोहनलाल ने सबसे पहले 1984 में 'पूचक्कोरू मूक्कुथी' में साथ काम किया था। उनकी अंतिम फिल्म 2003 में आई 'किलिचुंदन मामपाझम' है। दोनों ने इनके अलावा भी कई फिल्मों में साथ में काम किया है।
उन्होंने कहा, "अब हम अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए अगले 45 दिन तक अबू धाबी में होंगे। कहानी की मांग थी कि फिल्म को मध्यपूर्व के किसी खूबसूरत शहर में फिल्माया जाए और हमें इस बात की खुशी है कि अबू धाबी सरकार की ओर से इसके लिए पूरा समर्थन मिल रहा है।"
फिल्म में मलयालम अभिनेत्रियां लक्ष्मी राय और भावना भी अभिनय करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











