शराबी आर्थर से ज्यादा गूढ़ रहा हूं मैं : ब्रांड
उन्होंने 1981 की प्रसिद्ध फिल्म के नवीन संस्करण में शराबी और लखपति प्लेबॉय आर्थर बैच की भूमिका निभाई है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक ब्रांड कहते हैं, "मुझे लगता है कि मेरे मद्यपान व नशे का आदी होने की बजाए मेरी तुच्छता और अपव्यय के मेरे निजी अनुभव से मुझे इस भूमिका को निभाने में ज्यादा मदद मिली है। आर्थर के मद्यपान करने बावजूद उसमें मासूमियत थी जबकि मैं गूढ़ रहा हूं।"
निर्देशक जैसन विनर ब्रांड की भूमिका से बहुत खुश हैं और उन्हें लगता है कि इस फिल्म से लोग जान सकेंगे कि वह हास्य के अलावा अन्य भूमिकाएं भी अच्छी कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











