बेकहम ने नया टैटू बनवाया
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक बेकहम ने अपने सीने पर बाईं ओर यह टैटू बनवाया है। उन्होंने 12-12 घंटे के दो अलग-अलग सत्रों में यह टैटू बनवाया। इसमें तीन देवदूत बने हुए हैं जो उनके बेटों 11 वर्षीय ब्रूकलिन, आठ वर्षीय रोमीयो और छह वर्षीय क्रूज को दिखाते हैं।
बेकहम कहते हैं, "तीन देवदूत जीसस को ले जा रहे हैं और ये तीनों मेरे बेटे हैं। इसे बनवाने के पीछे मेरी यह सोच रही है कि मेरे बच्चों को मेरी देखभाल करने की आवश्यकता है और टैटू में वे यही कर रहे हैं। इसके बहुत से मतलब हैं।"
बेकहम के शरीर पर पहले ही बहुत से टैटू हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











