शादी के मौके पर गैलियानो का परिधान पहनेंगी मॉस
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 37 वर्षीया मॉस मशहूर रॉकर जेमी हिंस के साथ दो जुलाई को विवाह के बंधन में बंध जाएंगी। मॉस ने लंदन फैशन वीक के दौरान शादी में पहने जाने वाले परिधान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी।
मॉस ने कहा, "फैशन उद्योग में आने के साथ ही मैं 'हाउस ऑफ डियोर' और खासतौर से गैलियानो के करीब रही हूं। लम्बे समय से चली आ रही मित्रता ने दोनों के भीतर एक दूसरे के लिए सम्मान और वफादारी पैदा की है।"
उल्लेखनीय है कि गैलियानो कई नामचीन हस्तियों के लिए शादी के परिधान डिजाइन कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











