साजिद-वाजिद ने यूट्यूब पर खोला निजी चैनल
यह चैनल साजिद-वाजिद के नाम पर खुला है। संगीतकार भाइयों का दावा है कि चाहने वालों तक पहुंचने के लिए इससे पहले बॉलीवुड में किसी ने इस तरह का कदम नहीं उठाया है।
साजिद ने आईएएनएस को बताया, "मैंने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मैं बॉलीवुड का पहला ऐसा व्यक्ति हूं, जिसके नाम यूट्यूब पर एक चैनल खुला है।"
यूट्यूब पर चैनल खोलने का कारण पूछे जाने पर साजिद ने कहा, "मुझे शुरू से ही तकनीक से लगाव रहा है। मैंने मसहूस किया कि मैं अपने काम की बदौलत पहचाना जाने लगा हूं और मेरे चाहने वालों का हक बनता है कि वे मेरी हर रचना को सुनें। इसके लिए मेरे चाहने वाले मेरी ओर देखा करते थे। मैंने सोचा कि यही चैनल शुरू करने का सबसे उपयुक्त वक्त है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











