फिल्म 'आरक्षण' से तनाव नहीं होगा : प्रकाश झा
फिल्म 'आरक्षण' में मुख्य किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और तन्वी आजमी भोपाल के रिजवान बाग में मीडिया से रू-ब-रू हुए।
झा ने शुक्रवार शाम को इस फिल्म के बारे में बताया, "हम 'आरक्षण' को लेकर समाज में पैदा हुए दर्द को समझने और उसे कम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह फिल्म शिक्षा के व्यावसायीकरण की दास्तान भी बयां कर रही है।"
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म न आरक्षण के समर्थन में है और न ही इसके खिलाफ। झा ने कहा, "हम इस मसले को हवा देने नहीं जा रहे हैं।"
झा ने कहा कि यह अजीब संयोग है कि फिल्म के दो मुख्य किरदार अमिताभ भोपाल के जमाई राजा हैं और सैफ का घर यहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











