ईमानदारी को महत्व देती हैं नाओमी
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक नाओमी कहती हैं कि यदि वह अपने जीवन में ईमानदार न होतीं तो उन्हें अपनी जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता।
उन्होंने कहा, "मैं ईमानदारी में विश्वास रखती हूं। लीव मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं।" वह कहती हैं कि यदि वह अपने जीवन की कुछ बातों पर पर्दा गिराए रहतीं तो उन्हें अपनी जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता।
नाओमी स्वीकार करती हैं कि उनके बच्चे अब तक उनके काम को बहुत अच्छी तरह नहीं समझते हैं लेकिन वे अपने माता-पिता को टीवी पर देखकर उत्साहित होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











