बॉयल की रंगमंच पर वापसी की सराहना
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के चार्ल्स स्पेंसर कहते हैं, "फ्रैकेन्स्टीन' की कहानी बहुत जानी-पहचानी थी और एक पुरानी कहानी को नया दिखाना एक असंभव कार्य था। बॉयल ने किसी तरह से ऐसा किया है, वह लगातार अचंभित कर रहे हैं और उन्होंने दिल को छू लेने वाले दृश्य पेश किए।"
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक इस रंगमंचीय प्रस्तुति में बेनीडिक्ट कम्बरबैच और जॉली ली मिलर ने अभिनय किया है।
बॉयल ने नाटकों के निर्देशन से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह फिल्मों का निर्देशन करने लगे। उन्होंने 1995 में नाटक 'शैलो ग्रेव' से निर्देशन शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











