बीबर के परिधान डिजाइन करेंगे डोल्से और गबाना
फिल्म 'नेवर से नेवर 3डी' के माध्यम से फिल्मी करियर का आगाज करने जा रहे बीबर प्रीमियर के दौरान दोनों द्वारा डिजाइन किए हुए परिधान में नजर आएंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक गबाना ने कहा, "बीबर नए जमाने के संगीत प्रतिभाओं के लिए प्रतीक हैं। हम उनकी संगीत क्षमता को लेकर काफी रोमांचित हैं। उनका संगीत किशोरों और व्यस्कों दोनों के लिए होता है।"
डोल्से ने कहा, "हम बीबर का संगीत पसंद करते हैं। हमने एक फैशन शो के दौरान उनके अलबम के गाने सुने थे और खाली समय में वह मेरी पहली पसंद होते हैं। वह नई पीढ़ी के हैं। हम उनके लिए परिधान डिजाइन करने को लेकर काफी खुश हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











