फिट रहने के लिए व्हिस्की लेती हैं गागा
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक गागा ने कहा, "मैं अपने तरीके से जीवन जीना पसंद करती हूं और काम के दौरान व्हिस्की लेना पसंद करती हूं। मुख्य बात यह है कि मैं प्रतिदिन काम पर जाती हूं और थकने के बाद भी मैं काम करती रहती हूं।"
गागा कहती हैं कि वह ऐसा अपने आप को काम के प्रति प्रेरित करने के लिए करती हैं। वह योग भी करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











