प्रिंस विलियम की शादी में शिरकत करेंगे बेकहम दम्पति
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बेकहम और उनकी पत्नी को इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला है। यह शाही समारोह लंदन के वेस्टमिन्सटर में आयोजित किया जाएगा।
विलियम की शादी में हॉलीवुड कलाकारों के अलावा सैनिक और पायलट भी शामिल होंगे। इसके अलावा 1,000 से अधिक मित्र, परिजन तथा 80 चैरिटी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
बेकहम दम्पति हालांकि इस दिन शाम को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल नहीं होंगे। समारोह का आयोजन विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स की ओर से किया गया है।
इस शाही शादी में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भी आमंत्रित किया गया। इसके अलावा 100 विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











