नए मित्र के साथ समय बिता रही हैं कोल?
लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका चेरिल कोल एक नए शख्स के साथ समय बिता रही हैं। उत्तरी लंदन में उनके घर के निकट ही उन्हें नए पुरुष मित्र के साथ देखा गया।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'प्रॉमिस दिस' से ख्याति अर्जित करने वाली गायिका ने पिछले साल सितम्बर में इंग्लैंड और चेल्सिया के फुटबाल खिलाड़ी एश्ले कोल से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही कोल को एक नए शख्स के साथ समय बिता रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, "दोनों एक दूसरे के साथ रहना पसन्द करते हैं और निश्चित तौर पर कुछ घटित हो रहा है।" रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के मुताबिक दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











