'7 खून माफ' ने पहले सप्ताह में 28 करोड़ रुपये कमाए

By Ians English

वैसे इस फिल्म के निर्माण और प्रचार-प्रसार में कुल 22 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिल्म में प्रियंका के अलावा नसीरुद्दीन शाह, जॉन अब्राहम, इरफान खान, प्रतीक बब्बर जैसे अभिनेताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

यह फिल्म 786 प्रिंट्स के साथ प्रदर्शित हुई थी। पहले सप्ताहांत में ही इसने बॉक्सऑफिस पर 13 करोड़ रुपये की कमाई की। विदेशों में इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए जबकि फिल्म ने संगीत व उपग्रह अधिकारों के साथ 11 करोड़ रुपये कमाए। होम वीडियो व अन्य स्रोतों से इसकी दो करोड़ रुपये की कमाई हुई।

युटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आईएएनएस को बताया कि '7 खून माफ' व्यावसायिक दृष्टि से अच्छी फिल्म रही है। इस फिल्म ने प्रदर्शन से पहले वीडियो, संगीत के जरिए भी अच्छी कमाई की।

'7 खून माफ' रस्किन बांड के उपन्यास 'सुसैनीज सेवन हस्बेंड्स' पर आधारित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X