सामान्य जीवन चाहती हैं गागा
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक गागा कहती हैं, "मैं अपनी जिंदगी सामान्य ढं़ग से जीना चाहती हूं। दो साल पहले मैंने अपने आप से कहा था कि मैं हॉलीवुड में कदम रख रही हूं और यह जानने की कोशिश करूंगी कि मैं आकर्षक जीवन और भड़कीली जीवनशैली चाहती हूं या नहीं। मैं वास्तव में ऐसी जिंदगी नहीं चाहती।"
उन्होंने कहा, "मैं अब भी वहीं रहती हूं, जहां पहले रहती थी, मैं अब भी उन्हीं बार में जाती हूं। हार्डवेयर के लिए भी मैं उसी पुराने स्टोर पर जाती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











