जागरूकता फैला रही हैं रेबी
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक रेबी कहती हैं कि उनके तीन बच्चों में से एक याशी ब्राउन को मानसिक बीमारियां थीं और उनके लिए उसे सम्भाल पाना बहुत कठिन था। वह कहती हैं कि यह बहुत मुश्किल था और वह उस अनुभव को कभी नहीं भूल पाएंगी।
रेबी कहती हैं कि वह चाहती हैं कि जिस तरह उन्होंने अपनी बेटी की परेशानियों का समाधान ढूंढ़ा उसी तरह अन्य लोगों को भी ऐसा करना चाहिए।
याशी भी मानसिक बीमारियों के अपने अनुभवों पर एक किताब 'ब्लैक डेजी इन ए व्हाइट लिमोसिन: 77 पोयम्स, टू हेल्प अदर सफर्स' पेश करने जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











