सफलता से अच्छा हुआ फर्थ का पिता संग रिश्ता
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'द किंग्स स्पीच' में शहंशाह जॉर्ज छठें की भूमिका निभाकर कई पुरस्कार जीत चुके फर्थ स्वीकार करते हैं कि उनके पिता उनके अभिनेता बनने को लेकर संशय में थे। फर्थ के मुताबिक उनके पिता कहते थे कि वह सही शिक्षा ले लें ताकि अभिनय का सपना पूरा न होने पर उनके पास जीविका के लिए कुछ हो।
'द किंग्स स्पीच' के लिए फर्थ के बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के बाद उनके पिता को एहसास हुआ कि कोई भी करियर अस्थिर हो सकता है। इससे पिता और बेटे को एक-दूसरे को समझने में मदद मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











