कैटी ने मूछें लगाकर दी प्रस्तुति
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट युके' के मुताबिक 32 वर्षीय कैटी ने पीवीसी की बनी पोशाक पहनी थी। इसमें एक काले रंग की हेयर विग भी थी। कैटी के शरीर पर नकली बाल नजर आ रहे थे और उन्होंने मूछें भी लगाई थीं। दरअसल वह 'आई वांट टू ब्रेक फ्री' गीत में फ्रेडी मरकरी की प्रस्तुति की नकल कर रही थीं।
कैटी के नृत्य के बाद शो के जज ग्राह्म नॉर्टन ने उनकी खूब प्रशंसा की और कहा कि वह बहुत अच्छा नृत्य करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











