अकेले ही खुश रहते हैं जस्टिन
लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। गायक जस्टिन वीबर का कहना है कि वह बहुत स्वतंत्र रहने में यकीन रखते हैं और काफी खुशमिजाज किस्म के इंसान हैं।
जस्टिन कहते हैं, "मैंने यह महसूस किया है कि मैं अपने आप से ही बहुत खुश रहता हूं और एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं। मैं स्वयं को ज्यादा समय नहीं दे पाता हूं।"
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट काम' के मुताबिक 16 वर्षीय गायक ने स्वीकार किया कि वह अपनी मां पैटी मैलेटी और संगीत शिक्षक गुरु पर काफी निर्भर रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











