साथियों संग मजबूत रिश्ता महसूस करती हैं एम्मा
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 35 वर्षीय एम्मा अपने मंगेतर जेड जोन्स के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह कहती हैं कि वह बैंड की साथियों विक्टोरिया बेकहम, गेरी हेलीवेल, मेल बी या मेल सी से उतनी मुलाकातें नहीं कर पाती हैं जितनी कि करना चाहती हैं।
एम्मा कहती हैं कि उनके व बैंड की अन्य साथियों के बीच बहनों जैसा रिश्ता है। उनका कहना हैं कि सभी के व्यस्त रहने की वजह से उनकी ज्यादा मुलाकातें नहीं हो पाती हैं लेकिन जब कुछ खास होता है तो सभी साथ होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











