हास्यप्रधान फिल्म करना पसंद करूंगा : नील

By Ians English

नील ने मुम्बई से फोन पर आईएएनएस से कहा, "मैं एक हास्यप्रधान फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करूंगा लेकिन मेरे लिए यह भी बेहद महत्वपूर्ण है कि उसमें किस तरह का हास्य होगा। मैं लोगों को हंसाने के लिए अपने सिर को इधर-उधर नहीं पटक सकता।"

उन्होंने कहा, "मैं परिस्थितिजन्य हास्य पर आधारित 'हेरा फेरी' जैसी फिल्म में अभिनय करना चाहता हूं।"

नील ने 'जॉनी गद्दार', 'आ देखें जरा', 'जेल', 'न्यूयार्क' और 'लफंगे परिंदे' जैसी फिल्मों में गम्भीर भूमिकाएं की हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पर्दे के पीछे एक मसखरा हूं और अपनी हरकतों से लोगों को हंसाता रहता हूं। मेरी मजाक करने की आदत है। मैं लोगों की अच्छी नकल कर लेता हूं। इसकी एक झलक आपने 'जॉनी गद्दार' में देखी होगी।"

नील की पिछली फिल्म 'लफंगे परिंदे' थी। इसमें उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग अभिनय किया है। उनकी नई फिल्म हाल ही में प्रदर्शित हुई और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी '7 खून माफ' है। फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पहले पति की भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया, "पहले में विशाल के साथ काम करने को लेकर थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन समय निकलने के दौरान मैंने महसूस किया कि वह बहुत विनम्र व्यक्ति और एक महान निर्देशक हैं। उनका दृष्टिकोण अलग है और वह एक कलाकार को बहुत खूबसूरत ढंग से सब कुछ समझाते हैं।"

'7 खून माफ' में जॉन अब्राहम, इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर और रूसी अभिनेता एलेक्जेंदर ड्याचेन्को ने भी अभिनय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X