न्यूयार्क का घर बेच रही हैं हीथर
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक हीथर ने 2008 में सर पॉल मैककार्टनी से तलाक के बाद 173 पेरी स्ट्रीट में करीब 50 लाख डॉलर में 1,800 वर्ग फीट में फैला दो शयन कक्षों वाला घर खरीदा था।
हीथर 2014 के पैरालम्पिक खेलों के लिए ब्रिटिश स्की टीम की हिस्सा बनने के लिए आस्ट्रिया में स्कीईंग में अपना ज्यादातर समय बिताएंगी। इस वजह से उन्हें न्यूयार्क स्थित अपने घर की उपयोगिता नहीं दिखाई दे रही है और उन्होंने उसे बेचने का निर्णय लिया है।
एक मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद हीथर के बाएं पैर का एक हिस्सा अलग करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











