कंगना से नाराज नहीं : माधवन

By Ians English

मुम्बई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन का कहना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रानौत के साथ और अधिक फिल्में काम करना चाहते हैं। उन्होंने उन खबरों को भी बकवास करार दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर वह कंगना से काफी नाराज हैं।

माधवन ने आईएएनएस से कहा, "मैं कंगना के साथ काम करना बहुत पसन्द करता हूं। मैं यह महसूस करता हूं कि वह एक प्रतिस्पर्धी और पेशेवर कलाकार हैं।"

माधवन ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि वह फिल्म के प्रमोशन को लेकर कंगना से नाराज हैं।

माधवन कहते हैं, "यह बकवास खबर है। कंगना बैंकाक में शूटिंग कर रही है इसलिए वह अपने चरित्र के लिए फिल्म का प्रमोशन पहले की कर चुकी हैं।"

माधवन का कहना है कि कंगना से नाराज होने का कोई कारण नहीं है और वह उनकी कमी महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आनंद राय द्वारा निर्देशित नई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' 25 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X