अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है नाश्ता
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर अनाज लेने से यह दिनभर वसायुक्त और मीठे खाने से बचाने में मददगार होता है।
पोषण विशेषज्ञ सिगरिड गिब्सन का कहना है कि नाश्ते में अनाजों के साथ दूध लेना जरूरी है। यह कैल्शियम और फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्वों का स्रोत है।
शोधकर्ताओं के दल ने नेशनल डाइट एण्ड न्यूट्रीशन सर्वे द्वारा 19 से 64 साल के 12,068 लोगों से साक्षात्कार के जरिए जुटाई गई जानकारियों का अध्ययन किया।
अध्ययन में कहा गया कि पांच में से एक वयस्क नाश्ते में ठोस चीजें नहीं लेता। वहीं एक तिहाई लोग नाश्ते में अनाज और 45 प्रतिशत लोग गैर अनाज उत्पाद लेते हैं। इसके अलावा 84 प्रतिशत लोग नाश्ते के समय चाय या काफी लेना पसंद करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











