लिंडसे का परिवीक्षा शर्तो के उल्लंघन से इंकार
वेबसाइट 'एस शोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक लिंडसे के लिए पहले ही कैलीफोर्निया के विंसी में उनके घर के नजदीक स्थित एक ज्यूलरी स्टोर से गले का हार चुराने के आरोप में जेल जाने का खतरा है। अब वह कहती हैं कि वह एक और खतरा मोल नहीं लेना चाहती हैं। उन्होंने परिवीक्षा अवधि का उल्लंघन करते हुए पार्टियों में शामिल होने की बात से इंकार किया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "मेरे नाइटक्लब में होने की बात सही नहीं है. मैं होटल रूजवेल्ट में अपनी मित्र सामंथा से मिलने और एक दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आई हूं। मैं नशा न करने के प्रति गम्भीरता बरत रही हूं। कृपया इन आरोपों पर विश्वास न करें। मैं नियम जानती हूं और परिवीक्षा के प्रति जोखिम नहीं लेना चाहती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











