पाश्र्व गायक वासुदेवन का निधन
उनके घर में एक बेटा वी. युगेंद्रन और एक बेटी प्रशांतिनी हैं। दोनों पाश्र्व गायक हैं।
वासुदेवन को दिल का दौरा पड़ने पर कुछ दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
मलेशिया में जन्मे वासुदेवन कई दशक पहले तमिल फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए भारत आए थे। उन्हें तमिलनाडु सरकार कलाईमामाणी पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।
उन्होंने अपने तीन दशक के करियर में विविध भाषाओं में 8,000 से ज्यादा गीत गाए। इनमें से 4,000 से ज्यादा गीत तमिल में थे।
वासुदेवन फिल्म निर्माता भी थे और उन्होंने 85 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











