नेपाल में ब्रायन के शो में छाई नवोदित बैंककर्मी
बैंक ऑफ काठमांडू में कार्यरत 27 वर्षीय बृंदा सिंह की खुशी उस वक्त कई गुना बढ़ गई जब ब्रायन ने दशरथ स्टेडियम में मौजूद अपने करीब 20,000 प्रशंसकों में से सिर्फ उन्हें मंच पर उनके साथ गाने के लिए बुलाया।
ब्रायन ढाका में विश्व कप-2011 के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने के बाद काठमांडू पहुंचे थे। उन्होंने अपने दो घंटे तक चले समारोह की शुरुआत 1976 के अमेरिकी रॉक गायक बॉब सिंगर के लोकप्रिय गीत 'काठमांडू' से की। बाद में उन्होंने 'एव्रीथिंग आई डू' और '18 टिल आई डाई' जैसे गीत भी प्रस्तुत किए।
ब्रायन ने 90 के दशक के उनके गीत 'व्हेन यू आर गोन' में साथ देने के लिए महिला गायिका की मांग की और तभी उनकी निगाहें प्रशंसकों के बीच खड़ीं बृंदा पर पड़ गईं। तब उन्होंने बृंदा को मंच पर बुलाया।
बृंदा नेपाली गायक बिजय सिंह मुनाल की बेटी हैं और गायकी की दुनिया में संघर्ष करने के बाद अब एक बैंककर्मी के बतौर कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











