खुद की विवाह पोशाक डिजाइन करेंगी मॉस
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट युके' के मुताबिक 70 वर्षीय डिजाइनर विवीएनी वेस्टवुड ने पिछले सप्ताह इस बात का खुलासा किया। वेस्टवुड पिछले 15 सालों से मॉस की नजदीकी मित्र हैं।
जब वेस्टवुड से पूछा गया कि क्या वह मॉस की पोशाक डिजाइन करेंगी। इस पर उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे लगता है कि वह खुद डिजाइन करेंगी। उन्होंने अपनी फैशन श्रृंखलाएं जारी की हैं और वह कपड़ों के विषय में जानती हैं। वह जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं, उन्हें मेरी मदद की जरूरत नहीं है।"
वेस्टवुड ने कहा कि वह मॉस को सालों से जानती हैं और उनके लिए बहुत खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











