हडगेन्स ने शरीर पर बनवाया टैटू
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री वेनेसा हडगेन्स ने अपने शरीर पर पहली बार टैटू बनवाया है।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'हाई स्कूल म्युजिकल' स्टार हडगेन्स ने बुधवार को 'बैंग बैंग' के एक पार्लर में पहुंचकर अपने शरीर पर टैटू गुदवाए। इससे पहले यह व्यक्ति रिहाना का भी टैटू बना चुका है।
एमटीवी वीजे रूबी रोज ने ट्विटर पर लिखा, "कृपया इसके लिए मुझे जिम्मेदार मत ठहराइए..लेकिन मैं इस बात से सहमत हो सकती हूं कि वेनेसा हडगेन्स ने टैटू बनवा लिया होगा, जो की पहला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











