काम पर लौटीं डेमी
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 18 वर्षीया गायिका-अभिनेत्री डेमी भावनात्मक व शारीरिक परेशानियों के चलते अमेरिका के एक पुनर्वास केंद्र में इलाज के बाद पिछले महीने ही लौटी हैं। वह बुधवार को लास एंजेलिस के हॉलीवुड रिकॉर्ड्स स्टूडियो में पहुंचीं।
एक सूत्र ने बताया, "डेमी संगीत रिकॉर्ड कर रही हैं लेकिन वह सेट्स पर नहीं लौटी हैं। वह शो की शूटिंग तब शुरू करेंगी जब वह इसके लिए तैयार होंगी।"
वह नवंबर 2010 में स्वेच्छा से पुनर्वास केंद्र पहुंची थीं। दरअसल उन्होंने मंच पर एक प्रस्तुति के दौरान कथिततौर पर उनके पीछे नृत्य कर रहे डांसर एलेक्स वेल्च को घूंसा मार दिया था, जिसके बाद उन्होंने पुनर्वास केंद्र जाना उचित समझा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











