बेटे को बिगाड़ना नहीं चाहते इल्टन
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इल्टन और उनके साथी डेविड फर्निश क्रिसमस के दिन जैकरी जैकसन लीवॉन के अभिभावक बने थे।
इल्टन कहते हैं, "अब मैं अपने बचपन की बहुत कीमत समझने लगा हूं। मैंने अपने बचपन में खुद खोज करने का अद्भुत अनुभव लिया है। मैं चाहता हूं कि हम जैकरी को भी जहां तक सम्भव हो ऐसा ही बचपन दें। आप इसे ठेठ पुराने ढंग का बचपन कह सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि मेरे जीवन में यह मुश्किल है लेकिन हम उसे वैसा ही सामान्य जीवन और वह सब कुछ देना चाहते हैं जिसकी जिंदगी में वाकई बहुत अहमियत है। इसलिए हमारा उसे बिगाड़ने का इरादा नहीं है। हम उसे मजा, लापरवाह मासूमियत, स्वतंत्रता, प्यार और स्थायित्व देने जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











