नताली और बेन्जामिन को है बेटे की ख्वाहिश
लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन और उनके डांसर पति बेन्जामिन मिलेपीड एक बेटे की ख्वाहिश पाले हुए हैं। नताली इस वर्ष गर्मियों में मां बनने वाली हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक सूत्रों ने बताया, "नताली और बेन्जामिन ने परिवार के कुछ सदस्यों और नजदीकी मित्रों को बताया है कि वह एक बेटे की उम्मीद कर रहे हैं। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। पिता बनने का वह बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
सूत्रों के मुताबिक बेटे का नाम सुनते ही नताली के चेहरे पर खुशी के भाव छा जाते हैं।
हॉलीवुड की 29 वर्षीया अभिनेत्री ने हाल ही में स्वीकार किया था कि गर्भवती के पहले तीन महीने बड़े आराम से गुजरे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











