मैं अभिनय नहीं कर सकती: विक्टोरिया
लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायिका और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम अपनी अभिनय क्षमता को लेकर भ्रम में नहीं हैं और बड़ी साफगोई से स्वीकार करती हैं कि वह अभिनय नहीं कर सकती।
अपने पति और मशहूर फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम तथा तीन बच्चों के साथ हॉलीवुड में रहने के बावजूद विक्टोरिया मानती हैं कि फिल्मों में हाथ आजमाने का उनका इरादा नहीं है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विक्टोरिया ने कहा, "मैं एक ऐसी शख्स हूं जो हॉलीवुड में रहते हुए अभिनय करना नहीं चाहती हैं और कर भी नहीं सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











