बेकहम दम्पति ने पहली बार साथ गुजारा वेलेंटाइंस डे
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक विक्टोरिया ने सोमवार को न्यूयार्क फैशन वीक में अपना नया वस्त्र संग्रह पेश किया लेकिन उन्होंने शाम अपने पति डेविड के साथ बिताई। दोनों का विवाह 1999 में हुआ था।
विक्टोरिया कहती हैं कि डेविड ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने कहा, "वह शो के बाद होटल आ गए थे। हम पहली बार वेलेंटाइंस डे पर साथ थे। वैसे हम हमेशा काम में व्यस्त रहते थे। इस बार सब कुछ अच्छा रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











